भागलपुर, फरवरी 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पुलिस लाइन स्थित सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को प्रशिक्षु सिपाहियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित माहौल में आयोजित की गई। परीक्षा के प्रथम दिन पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम अजीत कुमार चौहान द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा व्यवस्था, अनुशासन एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परीक्षा में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु सिपाही शामिल हुए। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से लेकर उत्तर पुस्तिका वितरण तक सभी प्रक्रियाएं निर्धारित नियमों के अनुरूप संपन्न कराई गईं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए परीक्षा कक्षों में सख्त निगरानी रखी गई तथा किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के निर्दे...