भागलपुर, फरवरी 7 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि । शनिवार को डीएम मिथिलेश मिश्र के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से पुल के नीचे लगाए गए ठेला, टोटो और अस्थायी दुकानों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया गया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी हाल में पुल के नीचे या प्रतिबंधित क्षेत्रों में ठेला, टोटो अथवा दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के तहत शहर के केआरके मैदान से शहीद द्वार तक दोनों ओर फुटपाथ पर लगे दुकानों को हटाया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि फुटपाथ आमजन के पैदल चलने के लिए होते हैं, न कि अवैध कब्जे के लिए। अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित होता है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं...