संवाददाता, मार्च 28 -- यूपी के लखीमपुर खीरी थाना क्षेत्र में खेत में गन्ना छील रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। खेत पर काम कर रहे बाकी लोगों ने किसी तरह महिला को बाघ के पंजे से बचाया। लेकिन तब तक महिला घायल हो चुकी थी। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। वन विभाग ने बाघ की मौजूदगी की पुष्टि नहीं की है। विभाग इसे तेंदुए का हमला मान रहा है। शारदानगर रेंज के गांव सकेथू निवासी 50 वर्षीय मुन्नी देवी गुरुवार को खेत में गन्ना छीलने गई थी। बताया जाता है कि महिला खेत में गन्ना छील रही थी। गांव के बाकी लोग भी गन्ना छील रहे थे। तभी गन्ने के अंदर एक बाघ छिपकर बैठा हुआ था। बताया जाता है कि बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। शोर शराबा हुआ तो बाकी लोग मौके पर पहुंच गए।...