लखीमपुर खीरी, जनवरी 29 -- यूपी के लखीमपुर खीरी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल मितौली थाना क्षेत्र में लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर भीखमपुर नहर पुल के पास एक ट्रैक्टर ट्राली और गैस टैंकर में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के दौरान ट्रॉली पर गैस टैंकर पलट गया। इससे ट्रॉली पर सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 11 लोग घायल हुए हैं। टैंकर से गैस रिसाव की वजह से लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग ब्लॉक कर दिया गया है। फरधान थाना क्षेत्र के रहने वाले रमाकांत शुक्ला अपने ट्रैक्टर ट्राली से गांव के ही करीब 35 लोगों के साथ मौनी अमावस्या पर टेढ़ेनाथ धाम दर्शन जा रहे थे। इस दौरान लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर भीखमपुर नहरपुर के पास सामने से आ रहे गैस टैंकर से ट्रैक्टर ट्राली टकरा गया। हादसे के दौरान गैस टैंकर ट्रॉली पर पलट गया। हादसे में ट्रैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.