लखीमपुरखीरी, फरवरी 11 -- लखीमपुर। शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव लौखनिया में मंगलवार देर रात एक मकान की पक्की दीवार अचानक ढह गई। उसके नीचे दबकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और दो नातिन घायल हो गई हैं। उनका उपचार जारी है। लौखनिया गांव निवासी 80 वर्षीय छोटन यादव अपने परिवार के साथ टिन शेड के नीचे सो रहा था। पास की चारपाई पर उसकी 75 वर्षीय पत्नी कृष्णावती और दो नातिन 11 वर्षीय पिंकी और नौ साल की बबली पुत्री दिनेश भी सो रही थी। रात के आखिरी पहर अचानक टिन शेड की दीवार ढह गई। सभी लोग उसके नीचे दब गए। गांव वालों ने किसी तरह से मलबे में दबे लोगों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। नकहा सीएचसी से कृष्णावती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल कृष्णावती की इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य की हालत साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.