लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता नियुक्ति विभाग ने दो आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों को तैनाती दी है। इनमें से लखीमपुर खीरी जमीन पैमाइश मामले में निलंबित एक आईएएस व तीन पीसीएस अधिकारियों को बहाली के बाद तैनाती दी गई है। निलंबन के बाद बहाल आईएएस धनश्याम सिंह को विशेष सचिव वन, पर्यावराण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पीसीएस अधिकारियों में अरुण कुमार सिंह को एडीएम (वि/रा) बाराबंकी, विधेश एडीएम (न्यायिक) महाराजगंज और रेनू को एसडीएम अंबेडकरनगर बनाया गया है। इसके अलावा प्रतीक्षारत आईएएस निशा को संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा व पीसीएस जयजीत कौर हौरा का एडीएम (न्यायिक) महाराजगंज के पद पर किया गया तबादला निरस्त करते हुए अपर आयुक्त प्रयागराज मंडल बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.