लखीमपुरखीरी, फरवरी 7 -- रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज मैदान पर चल रही अंडर 16 स्व. अमिय त्रिपाठी मेमोरियल इंटर अकादमी लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में लखीमपुर क्रिकेट अकादमी व यूथ क्रिकेट अकादमी के बीच मैच हुआ। टॉस जीतकर लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। यूथ क्रिकेट अकादमी ने 25 ओवर खेलकर 130 रन बनाए। यूथ क्रिकेट अकादमी की तरफ से सर्वाधिक रन लकी ने 44 रन व कविश ने 16 रन बनाए। लखीमपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हार्दिक ने तीन विकेट और अर्पित ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लखीमपुर क्रिकेट अकादमी ने 12.1 ओवर में एक विकेट खोकर 131 रन बनाकर मैच जीत लिया। लखीमपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से तनय रस्तोगी ने 55 रन, नाबाद ओर प्रांजवल ने 50 रन नाबाद बनाए। तनय रस्तोगी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पुरस्कार यूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.