बेगुसराय, अप्रैल 24 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लखमिनियां से पुलिस ने एक किशोर का खंडित लाश बरामद की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि एक लाश लावारिश अवस्था में सड़क किनारे है। जिस सूचना पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल लखमिनियां बभनटोली ढाला से करीब 50 गए पूरब अवध तिरहुत पथ के सड़क किनारे था। खंडित लाश किसी बच्चे का बताया गया है। उसका उम्र पांच सात वर्ष के युवक होगा। जो सड़ा गला स्थिति में था। उन्होंने बताया कि शव को देखने से ऐसा लगता था कि कई दिन पहले का शव है। जो काफी बदबू दे रहा था। शव की पहचान नहीं हो पाई है। बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में...