गोड्डा, अप्रैल 20 -- पथरगामा। लखन पहाड़ी में गुरुवार देर शाम एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आशीष किशोर के रूप में हुई है। मामले में मृतक के पिता अवध किशोर मिश्रा ने पथरगामा थाना में आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई है। शिकायत के आधार पर पथरगामा थाना में कांड संख्या 67/25 दर्ज कर लिया गया है। इसमें मृतक की पत्नी, रामकृष्ण झा, आशा देवी, संजय ठाकुर, रितेश चौधरी सहित अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। इन सभी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 123, 103(1), 61(2), एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है और जल्द ही इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। इधर घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है और परिजन न्याय की मांग कर रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.