लखनऊ, सितम्बर 27 -- दशहरा, दीपावली एवं छठ त्योहार पर यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे लखनऊ होकर नई दिल्ली से दरभंगा एवं नई दिल्ली से मानसी(बिहार) पूजा स्पेशल ट्रेनें 29 सितंबर से चलाने जा रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 04450 नई दिल्ली-दरभंगा पूजा स्पेशल 29 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना नई दिल्ली से 03:10 बजे चलेगी। यह रात 12:08 बजे ऐशबाग और रात 12:45 बजे बादशाहनगर से चलकर अगले दिन शाम 4:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04449 दरभंगा -नई दिल्ली पूजा स्पेशल 30 सितंबर से 01 दिसंबर तक प्रतिदिन दरभंगा से शाम 06:15 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह बादशाहनगर से 11:00 बजे और ऐशबाग से दोपहर 12:00 बजे होते हुए रात 11:00 नई दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04454 नई दिल्ली -मानसी 29 सितंबर से 30 नवंबर...