गंगापार, फरवरी 6 -- मंसूराबाद-आनापुर मार्ग और बेरावां रोड से जूड़ापुर बीहर तक जाने वाली दोनों सड़कें पिछले कई वर्षों से पूरी तरह बदहाल हैं। गड्ढों में तब्दील इन सड़कों से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं है। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चे, किसान, व्यापारी, मरीज और आम राहगीर दुर्घटनाओं के साए में सफर करने को मजबूर हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों सड़कें सीधे लखनऊ हाईवे से जुड़ी हुई हैं, इसके बावजूद न तो अब तक इनका निर्माण कराया गया और न ही मरम्मत की कोई ठोस व्यवस्था की गई। बरसात के मौसम में हालात और भयावह हो जाते हैं, जब सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं और कई बार वाहन फंस जाते हैं। शुक्रवार को युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र ने जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात कर सड़कों की बदहाली का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.