लखनऊ, मार्च 22 -- कुछ माह पहले तक वाया चंडीगढ़ थी फ्लाइट, फिर बंद हो गई थी लखनऊ प्रमुख संवाददाता लखनऊ से श्रीनगर अब सीधी फ्लाइट से जा सकेंगे। 30 मार्च से लखनऊ-श्रीनगर के बीच फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है। यहां से सुबह श्रीनगर रोजाना फ्लाइट जाएगी। शाम को श्रीनगर से लखनऊ फ्लाइट लखनऊ उतरेगी। फ्लाइट संख्या 6ई 6945 लखनऊ से सुबह 5:20 बजे उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट सुबह 7:45 बजे श्रीनगर उतरेगी। वापसी में फ्लाइट 6 ई 6524 शाम 17:50 बजे श्रीनगर से उड़ान भरकर 19:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। दोनों राज्यों की राजधानियों के बीच की दूरी तय करने में फ्लाइट 1 घंटा 55 मिनट का समय लेगी। श्रीनगर के लिए पहले भी फ्लाइट थी लेकिन लम्बे समय से यह बंद चल रही थी। पहले श्रीनगर की फ्लाइट वाया चंडीगढ़ परिचालन करती थी। पांच महीने दिन में रनवे बंद रखने के बाद दो दर्जन फ्लाइटें घ...