लखनऊ, जनवरी 28 -- लखनऊ में पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग बलदेव विहार से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की एसयूवी (क्वालिस) रायबरेली में कान्हा ढाबे के पास सरिया लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हुए। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर भाग गया। रायबरेली पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दोपहर में एक साथ चार शव बलदेव विहार पहुंचे तो कोहराम मच गया। तेलीबाग बलदेव विहार निवासी दुर्गा मंदिर के पुजारी अशोक द्विवेदी के बेटे आशीष (42) भी मंदिर में पुजारी थे। कॉलोनी के लोगों ने उनके साथ महाकुंभ में स्नान करने का मन बनाया था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे आशीष की गाड़ी से नौ लोग प्रयागराज के लिए रवाना हुए। रायबरेली में भदोखर स्थित कान्हा ढाबे के पास सरिया लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक सड़क पर आ गए। तेज रफ्तार एसय...