हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 30 -- गोरखपुर में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। घटना बड़हलगंज क्षेत्र गायघाट गांव के सामने रविवार की सुबह हुई। रामजानकी मार्ग पर एंबुलेंस व ट्रेलर की टक्कर में एंबुलेंस में सवार 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 07 लोग बुरी तरह घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय स्वाति को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मऊ जनपद के मधुबन कस्बे के सत्येंद्र प्रसाद के पिता 75 वर्षीय जगलाल प्रसाद की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन एंबुलेंस से उनका मृत शरीर लेकर लखनऊ से बड़हलगंज होकर मधुबन जा रहे थे। एंबुलेंस में नौ लोग सवार थे। रविवार की सुबह एंबुलेंस बड़हलगंज क्षेत्र के गायघाट गांव के पास पहुंची थी कि तभी बड़हलगंज की तरफ से जा रहे ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.