सासाराम, फरवरी 21 -- डेहरी, एक संवाददाता। आत्मा द्वारा बागवानी प्रबंधन व पुराने बागों का जीर्णोद्धार विषय पर केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान यूपी के रहमान खेड़ा लखनऊ में पांच दिवसीय नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण में डेहरी के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार व एटीएम अभिनव कुमार ने बडीहा निवासी किसान आनंद कुमार पांडेय का चयन किया था। जो लखनऊ में 16 से 20 फरवरी तक प्रशिक्षण प्राप्त कर वापस लौटे। प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारियों को साझा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...