संतकबीरनगर, मार्च 23 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। यहां के किसानों को मौसम का पूर्वानुमान बेहतर तरीके से नहीं मिल पाता है। जिले के आपदा विभाग को लखनऊ से अपडेट किया जाता है और कृषि विज्ञान केन्द्र बगही को नरेंद्र देव कृषि विज्ञान केन्द्र कुमारगंज अयोध्या से। जिले में मौसम मापी सिस्टम की स्थापना हो जाए तो यहां के किसानों के लिए वरदान साबित होगा। जिले में किसानों की खेती मौमस पर निर्भर है। मौसम का पूर्वानुमान सही तरीके से नहीं मिल पाने पर किसान भी असमंजस में रहते हैं। प्रशासन भी सही जानकारी किसानों को सही समय पर मुहैया नहीं करा पाता है। इसकी वजह से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है। प्रतिदिन मौसम का अपडेट किसानों को मुहैया हो जाए तो ओलावृष्टि और बरसात से पहले किसान अपने को अपडेट कर लें। जिन किसानों की फसल पक कर तैयार हो गई है व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.