लखनऊ, नवम्बर 4 -- चिनहट कमता स्थित अवध बस स्टैंड से कैब बुक कराकर जालक को बंधक बनाकर पीटने और कार लूटकर उसे फेंकने के मामले में पुलिस बहराइच पुलिस की स्वाट टीम ने चार बदमाशों को गिरप्तार कर लिया। बदमाशों ने चार दिन पूर्व कैब बुक की थी। पुलिस टीम ने बदमाशों के पास से लूटी गई कार भी बरामद कर ली है। पुलिस को सीसी फुटेज से बदमाशों का सुराग लगा। गिरोह के सरगना रंजीत के खिलाफ 28 मुकदमे कई जनपदों में दर्ज हैं। एएसपी सिटी रामानंद कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में श्रावस्ती के इकौना अजारपुरवा निवासी रंजीत कुमार उर्फ मंगलेश, रमारमन किडहौना निवासी दिलीप, भिनगा नौबस्ता का लवकुश है। रंजीत के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 28 आपराधिक केस दर्ज है। मास्टर माइंड सरगना रंजीत कार बुक करा साथियों सहित सवार होकर लूटपाट करते थे। गहन पूछताछ के बाद आरोपियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.