लखनऊ, फरवरी 3 -- प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के मध्य और पश्चिमी हिस्सों में हुई बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। जहां एक ओर बारिश से पारा गिरा है, वहीं दूसरी ओर घने कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार से लगभग खत्म हो जाएगा। साथ ही अब गलन और कोहरे का सिलसिला फिर से शुरू हो सकता है। वहीं राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सुबह से शाम के बीच 7.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। कानपुर शहर में 10.3 मिमी, बाराबंकी और हमीरपुर में 8-8 मिमी तथा कानपुर आईएएफ क्षेत्र में 7.6 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा बांदा में 6.4 मिमी, अयोध्या में 5.2 मिमी और सुलतानपुर में 3.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बुंदेलखंड के रथ (हमीरपुर) में 9 मिमी और उरई में 7.2 मिमी बारिश हुई। झांसी, ललितपुर और जालौन मे...