एटा, नवम्बर 28 -- प्रमोद गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर शुक्रवार दोपहर को लखनऊ से एटा पहुंचने पर भाजपाइयों, सामाजिक संगठन पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। आसपुर टोल प्लाजा पर उनका फूलमालाओं से लादकर स्वागत किया गया। लखनऊ से एटा आते समय आसपुर टोल प्लाजा पर एकत्रित लोगों ने जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता का फूलमाला पहनाकर स्वागत एवं आगवानी की। जहां से उनका काफिला जीटी रोड होता हुआ मंडी समिति पहुंचा। आढ़तियों से फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जेएलएन डिग्री कालेज, अलीगंज तिराहा, तहसील सदर, कैलाशगंज, वली मोहल्ला चौराहा, घंटाघर बाजार, जीटी रोड, ठंडी सड़क तिराहा सहित अन्य जगहों पर भाजपा जिलाध्यक्ष का लोगों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा कार्यालय पहुंचा। मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने भाजपा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.