शामली, फरवरी 24 -- जिला अस्पताल का मंगलवार को लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व जनरल मैनेजर (हेडक्वार्टर) डॉ. लक्ष्मण सिंह और डॉ. सरोज कुमार ने किया। अधिकारियों ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान टीम सबसे पहले डायलिसिस वार्ड पहुंची, जहां एक मशीन कई दिनों से खराब पाई गई। इस पर अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को मशीन को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने एनआरसी वार्ड का निरीक्षण कर वहां भर्ती बच्चों के परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से भोजन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। टीम ने जिला अस्पताल में स्थापित की जा रही आईपीएचएल (इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब) का भी निरीक्षण किया। ...