फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में देशी घी के एक बड़े कारोबारी के यहां पर लखनऊ से भेजी टीम ने छापा मार कार्रवाई की। कार्रवाई से बाजार में भी अफरा-तफरी मच गई। कई घी विक्रेता भी अपनी दुकानों पर सचेत हो गए। लखनऊ से आई टीम कारोबारी के यहां से विभिन्न बैच नंबर के पांच नमूने संग्रहित कर ले गई है। चर्चा है कि कारोबारी की किसी ने शिकायत की थी। शिकोहाबाद में नगर पालिका के निकट पटेल मार्ग पर पातीराम धनसुखराम जैन का घी का प्रतिष्ठान है। देशी घी के यह एक बड़ी कारोबारी हैं। शनिवार की शाम लखनऊ से आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा गठित टीम ने घी विक्रेता के यहां पर छापा मारा। सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमकार कुशवाहा, विकास कुमार ने यहां पर छापा मारा। प्रतिष्ठान पर छापा मारने वाली टीम ने स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.