नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज मिचेल मार्श आईपीएल 2025 में 8 मैचों में 344 रन बना चुके हैं। वे इस सीजन ऑरेंज कैप की रेस में भी चल रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि मिचेल मार्श के आंकड़े आईपीएल करियर में दमदार होंगे। हालांकि, ऐसा नहीं है। उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है, जो बहुत ही अनोखा है। मिचेल मार्श अब दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में 1000 रन पूरे करने में दो या चार नहीं, बल्कि 16 साल लगा दिए। दरअसल, मिचेल मार्श ने आईपीएल में मंगलवार 22 अप्रैल 2025 को 1000 रनों का आंकड़ा पार किया। वे उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए, जिन्होंने इस लीग में 1000 रन बनाए हैं। हालांकि, उनको 1000 रनों का आंकड़ा पार करने के लिए 16 साल लग गए और ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है। मिचेल मार्श से पहले आईपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.