लखनऊ, मई 3 -- उत्तर प्रदेश के झांसी, बरेली, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, मथुरा, लखनऊ समेत 12 जिलों में जल्द ही नयी आवासीय परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शनिवार को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान इसकी जानकारी दी गई। आधिकारिक बयान में कहा गया है, मुख्यमंत्री को बताया गया कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तार/नए शहर संवर्धन योजना के तहत स्वीकृत परियोजनएं जून से दिसंबर 2025 के बीच चरणों में शुरू की जाएंगी। योजना में झांसी, बरेली, अलीगढ़, सहारनपुर, आगरा (ककुआ), कानपुर (न्यू कानपुर सिटी योजना), मथुरा (ट्रांसपोर्ट नगर), मुरादाबाद (डिडौसी), बुलंदशहर, गाज़ियाबाद, मेरठ और लखनऊ शहर शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी परियोजनाओं में समयसीमा का सख्ती स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.