लखनऊ, मार्च 28 -- प्रदेश भर के स्टेडियमों में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण शिविरों के सुचारू संचालन के लिए खेल विभाग ने प्रदेश भर में मानदेय प्रशिक्षकों की तैनाती कर दी है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पिछले वर्ष कार्य करने वाले तकरीबन 362 प्रशिक्षकों का नवीनीकरण कर उन्हें तैनाती दी गई है। प्रशिक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक अप्रैल से सभी प्रशिक्षक पिछले वर्ष की तरह प्रशिक्षण कार्य शुरू कर सकेंगे। लखनऊ में केडी सिंह बाबू , चौक, गोमती नगर के विजंयत खंड और विनय खंड स्टेडियम में संचालित विभिन्न खेलों में 29 प्रशक्षिकों को तैनात किया गया है। खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह के अनुसार प्रदेश भर में मानदेय प्रशिक्षकों का नवीनीकरण कर दिया गया है। सभी प्रशिक्षक एक अप्रैल से प्रशिक्षण कार्य शुरू कर सकेंगे। लखनऊ में तैना प्रशिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.