लखनऊ, जुलाई 20 -- नगर निगम मुख्यालय में रविवार को आयोजित समारोह में नगर निगम के सभी पार्षदों का सम्मान किया गया। यह आयोजन स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में लखनऊ को देशभर में तीसरा स्थान मिलने की उपलब्धि पर किया गया। अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की। उन्होंने सभी पार्षदों को अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर निगम के उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता, पार्षद दल के उपनेता सुशील तिवारी, सपा पार्षद दल के नेता कामरान बेग, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह, डॉ. अरविंद कुमार राव, मुख्य अभियंता (सिविल) महेश वर्मा, मुख्य अभियंता (आरआर) मनोज प्रभात सहित नगर निगम के तमाम वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं सभी वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। समारोह में पार्षदों ने लखनऊ की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे टीम वर्क ...