लखनऊ, नवम्बर 26 -- लेसा के लखनऊ सेंट्रल जोन के उपभोक्ता अब बिजली कनेक्शन में नाम बदलवाने, कनेक्शन कटवाने और मीटर जांच की फीस विधानसभा मार्ग स्थित वाणिज्य कार्यालय (ओल्ड 1912) में जमा कर सकेंगे। पहले यह फीस अलग-अलग डिवीजन कार्यालयों में जमा होती थी। मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि कनेक्शन कटवाने की फीस 300 रुपये, नाम परिवर्तन के लिए 100 रुपये और मीटर जांच के लिए 175 रुपये जमा होंगे। ऑनलाइन फीस जमा करने की व्यवस्था पहले से है। इससे लेसा के बालाघाट, आजाद नगर, राधाग्राम, गऊघाट, चौपटिया, विक्टोरिया, नादान महल रोड, मेडिकल कॉलेज, घंटाघर, मेहताब बाग, रेजीडेंसी, हनुमान सेतु, यूपीआईएल, जीटीआई, अमीनाबाद, हुसैनगंज, दारूलशफा, क्लाइव रोड, जवाहर भवन, इंदिरा भवन, डालीबाग, कूपर रोड, कैंट, विक्रमादित्य मार्ग, अर्जुनगंज, ऐशबाग, तालकटोरा, राजाजीपुरम, आ...