लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ में अगले दो दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव के साथ ठंड का असर बना रहेगा। वहीं, रविवार सुबह लखनऊ के कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला, जिससे एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में दृश्यता काफी कम हो गई। सुबह करीब 9 बजे धूप निकलने के बाद धीरे-धीरे कोहरे की चादर छंटी। दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन तेज हवा चलने के कारण ठंड महसूस की गई। दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार के अनुसार, राजधानी लखनऊ समेत कई अन्य जिलों में दो दिन तक सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिन में 15 से 25 किमी/ घंटे की रफ्तार से तेज हवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.