लखनऊ, नवम्बर 13 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में रियल एस्टेट कंपनी नागेश्वर नाथ की महिला डायरेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। मुंबई निवासी पार्टनर ने 5.81 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मुंबई निवासी राजेश मिश्र व बिनाम, नागेश्वर नाथ रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में पार्टनर थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बिनाम ने वर्ष 2021 से 2024 के बीच कंपनी से तिवारीपुर स्थित 21800 वर्गफुट जमीन खरीदी थी। जिस पर कंपनी ने भवन निर्माण कराया था। राजेश के मुताबिक वह काम से मुंबई गए थे। इस बीच कंपनी की एसोसिएट डायरेक्टर बिनाम ने कागजों में हेराफेरी कर कई लोगों को भवन बेच दिया है। उन्होंने बताया कि इस धोखाधड़ी में विपिन कुमार सिंह और उनकी पत्नी पूजा भी शामिल थी। पीड़ित ने बताया कि बिनाम ने करीब 5.81 करोड़ का गबन किया है। साथ ही ये र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.