लखनऊ, फरवरी 1 -- सुबह तक गलन और ठिठुरन ने शहर के लोगों को बेहाल कर दिया। इसके बाद अचानक हवा का रुख बदल गया और तापमान तेजी से ऊपर चढ़ा। इतना कि सुबह तक का मौसम देखकर गर्म कपड़ों में बाहर निकले लोगों को चुनचुनाहट होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से बदली बारिश का सिलसिला शुरू होने का पूर्वानुमान है। इसके पूर्व शनिवार को बढ़ी गलन का सिलसिला रविवार सुबह तक चला। रात में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे 7.6 दर्ज किया गया। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ हवा का रुख बदल गया। गलन खत्म हो गई जिसकी वजह से जिस धूप की गुनगुनाहट अच्छी लग रही थी वह गर्म कपड़ों के साथ अखरने लगी। दिन और रात के तापमान में 16.5 डिग्री का अंतर रहा। अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ पूरे प्रदेश में लखनऊ का दिन सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार बदली बा...