लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ में परीक्षा का माहौल एक बार फिर गर्म है। कहीं मदरसा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है तो कहीं यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, पांच अलग-अलग जांच टीमें और केन्द्रों पर बुनियादी सुविधाओं की सख्त पड़ताल के बीच हजारों छात्र-छात्राएं परीक्षा देने जा रहे हैं।लखनऊ में आज से मदरसा बोर्ड की परीक्षा उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा आज यानी 9 फरवरी से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 14 फरवरी तक चलेगी और पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की जाएगी। लखनऊ जिले में इसके लिए कुल छह परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जहां हजारों छात्र अपनी किस्मत आजमाएंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह के अनुसार, लखनऊ में कुल 48 मदरसों के 2105 छात्र-छात्...