नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार सदर तहसील में हिस्ट्रीशीटर ने भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पर हमला कर दिया। पिस्टल की बट मार कर भाजपा नेता का सिर फोड़ने के बाद बीच बचाव कर रहे बूथ अध्यक्ष को भी दौड़ा कर पीटा। तहसील परिसर में हुई वारदात से भगदड़ की स्थिति बन गई। जिसका फायदा उठा कर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। चिनहट गणेशपुर निवासी विपिन कनौजिया किसान मोर्चा में मंडल अध्यक्ष है। वह बूथ अध्यक्ष रोहित के साथ सदर तहसील गए थे। सीतापुर का हिस्ट्रीशीटर पंकज वर्मा कई साथियों के साथ आ धमका। आरोपित ने विपिन को ललकारते हुए हमला बोल दिया। पंकज के साथ सादिक अली, दीपक यादव, राजू जायसवाल, मनोज व कुछ अन्य लोग थे। तहसील परिसर में विपिन को दबंगों ने दौड़ा कर पीटा। पिस्टल की बट मार कर हिस्ट्रीशीटर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.