मुरादाबाद, दिसम्बर 14 -- मुरादाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी का कार्यक्रम लखनऊ में बारह बजे से शुरू हो गया। इसे मुरादाबाद से लाइव देखा गया। बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी संगठन के लोगों ने इसके लिए लाइव देखने के लिए इंतजाम किए। भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य लखनऊ रवाना हुए हैं। मुरादाबाद निवासी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के स्थान पर केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी को भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। लखनऊ में उनकी ताजपोशी के लिए भव्य इंतजाम किया गया। इसी क्रम में मुरादाबाद स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी के जिला महानगर के पदाधिकारी जुटे। उन्होंने कार्यक्रम देखने के लिए एक स्कीन लगाई जहां से कार्यक्रम को लाइव देखा जा सके। भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिला है इस पूरे कार्यक्रम को...