लखनऊ, अक्टूबर 29 -- राजधानी में बेमौसम बारिश और आसमान में बादलों के छाए रहने के कारण लगातार दूसरे दिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया। स्थिति यह थी कि कई जगह लोगों को दिन में पंखे बंद करने पड़े। वहीं, रात में कई इलाकों में तेज बारिश हुई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र पर सुबह 8:30 बजे तक तीन मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, निचले और मध्य वायुमंडल में अरब सागर से आ रही नमी और ऊपरी वायुमंडल में जेटस्ट्रीम की अनुकूल परिस्थितियां हैं। इसके कारण लखनऊ सहित पूरे क्षेत्र में यह मौसम परिवर्तन हुआ है। बादलों का छाए रहने और हल्की बारिश के ...