लखनऊ, अक्टूबर 30 -- चक्रवाती तूफान मोंथा के असर से यूपी के ज्यादातर जिलों में बारिश हुई। झांसी, बाराबंकी और अमेठी के फुर्सतगंज में अक्तूबर माह का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। यानी जब से इन जिलों के केन्द्रों पर तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है, तब से अब तक का सबसे कम तापमान रहा। राजधानी में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुरुवार सुबह से शाम तक 22.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। साथ ही दिन का तापमान सामान्य 7.5 डिग्री नीचे आ गया। यह 23.9 दर्ज किया गया। यूपी में गुरुवार को 19 जिलों में बारिश हुई और 20 जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार झांसी में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 10.7 डिग्री नीचे रहा। बाराबंकी में 22.5 रहा जो सामान्य से 8.6 डिग्...