लखनऊ, अक्टूबर 24 -- अक्तूबर महीने के अंत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इससे राज्य के दक्षिण पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही लखनऊ समेत अन्य कुछ जिलों तक असर आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में हवा के निम्नदाब का क्षेत्र बना है। यह धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ेगा। साथ ही नमी से ताकत लेते हुए 27 तारीख की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम एवं संलग्न पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके बाद यह आंशिक रूप से यूपी को भी प्रभावित करेगा। ऐसे में तीन दिन बाद फिर से प्रदेश में बादलों की आवाजाही शुरू होगी। फिर 29 और 30 अक्तूबर को इसी के असर से प्रदेश के दक्षिण पूर्वी भाग में हल्की फुहारें पड़ने का पूर्वानुमान है। मौसम मुख्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.