नई दिल्ली, मार्च 7 -- लखनऊ में गोमतीनगर विपुल खंड में गुरुवार रात पूर्व सांसद अर्जुन सिंह भदौरिया के पौत्र विवेक भदौरिया ने एक आईटी कंपनी के बाहर फिल्मी स्टाइल में रिवाल्वर और पिस्टल लेकर पहुंचा। दोनों हाथ से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की। कर्मचारियों ने विरोध किया तो कंपनी मालिक समेत उन्हें घंटे भर तक बंधक बनाए रखा। पिस्टल की बट से प्रहार कर एक कर्मचारी का सिर फोड़ दिया। महिला दरोगा पहुंची तो पिस्टल तान कर उसे दौड़ा लिया। इस बीच लड़खड़ा कर गिरा तो पुलिस कर्मियों ने घेराबंद कर दबोच लिया। गोमतीनगर पुलिस ने आईटी कंपनी के घायल कर्मचारी अमितेश श्रीवास्तव की तहरीर पर आरोपित विवेक भदौरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विवेक भदौरिया प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। वह मूल रूप से इटावा सैफई क...