लखनऊ, मई 15 -- लखनऊ में गुरुवार को पारा सामान्य से 2.6 डिग्री ऊपर 42.4 पर पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या इसके ऊपर जा सकता है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार फिलवक्त प्रदेश में कोई भी प्रभावी मौसमी परिस्थिति सक्रिय नहीं है जो तापमान पर अंकुश लगाए। सतही स्तर पर आ रही गर्म पछुआ हवा ने तापमान बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसी वजह से जहां दिन का तापमान तेजी से बढ़ा वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 26.2 दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा रहा। दिन में तेज धूप और गर्म हवा से धरती की सतह, इमारतें तपने लगीं। छाया में खड़े लोगों को भी गर्म हवा परेशान कर रही थी। दो पहिया, तिपहिया पर चलने वालों के लिए गर्मी बर्दाश्त से बाहर हुई जा रही थी। एक से ढाई बजे के बीच कई प्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.