लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ में गुडम्बा स्थित जनेश्वर अपार्टमेंट के एक फ्लैट में काम करने वाली युवती ने मालिकों पर बंधक बनाकर मारपीट कर जबरन शराब पिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अंत में पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घटना छह माह पुरानी बताई जा रही है। वीरपुर माल निवासी देविका पासी ने बताया कि उसे व अन्य लोगों को रोजगार दिलाने के नाम पर शालीमार बिल्डिंग, आईआईएम रोड मड़ियांव में काम दिया गया था। जहां उन लोगों को चौबीस घंटे घरेलू काम कराया जाता था। करीब छह माह पहले उसे जनेश्वर अपार्टमेंट के दो फ्लैट में काम पर रखा गया। देविका का आरोप है कि बीती 26 जुलाई को फ्लैट में रहने वाली प्रियंका सिंह जब घर आई तो उन्होंने अपने लॉकर से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.