नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- राजधानी लखनऊ की रफ्तार को नई उड़ान देने वाले मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (East-West Corridor) के निर्माण की दिशा में शासन ने एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। चारबाग से बसंतकुंज तक प्रस्तावित इस नई मेट्रो लाइन के दोनों ओर 50-50 मीटर के दायरे में अब किसी भी भवन निर्माण के नक्शे पास करने पर रोक लगा दी गई है। अब इस प्रतिबंधित क्षेत्र में निर्माण के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) से पहले उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) की अनापत्ति (NOC) लेना अनिवार्य होगा। दरअसल, मेट्रो प्रशासन ने पाया कि ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर की घोषणा और निर्माण की तैयारियां तेज होते ही, प्रस्तावित रूट के आसपास जमीन की कीमतें बढ़ने लगी थीं। कई भवन स्वामियों ने कॉरिडोर के बिल्कुल नजदीक स्थित पुरानी इमारतों को तोड़कर नए और बहुमंजिला भवनों के नक्शे ...