लखनऊ, अक्टूबर 30 -- राजधानी में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुरुवार सुबह से शाम तक 22.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। साथ ही दिन का तापमान सामान्य 7.5 डिग्री नीचे आ गया। यह 23.9 दर्ज किया गया। तापमान गिरने से लोगों को हल्की ठंडक का एहसास हुआ। नतीजतन ज्यादातर घरों में पंखे दिन भर बंद रहे। बारिश तेज नहीं थी, लेकिन दोपहिया पर चलने वालों को अच्छी-खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह जलभराव भी हो गया। सुबह से शाम तक रह रह कर कुछ इलाकों में बारिश तेज हो जा रही थी। इसकी वजह से मेट्रो के पुल, फ्लाईओवरों और जगह-जगह अंडरपास के नीचे दो पहिया सवार रुक कर बारिश हल्की होने का इंतजार करते दिखे। शहर में इस वजह से कई जगह जाम की स्थिति लगातार बनी रही। मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में उठे मोंथा तूफान और अरब सागर से आ रही...