नई दिल्ली, मार्च 5 -- यूपी की राजधानी लखनऊ वालों के लिए दहशत का पर्याय बना बाघ अंतत: बुधवार को पकड़ लिया गया। वन विभाग की टीम ने बाघ को रहमान खेड़ा जंगल के जोन-2 में घेरने के बाद दो बार ट्रैंकुलाइज करके पकड़ लिया। इस दौरान भी वन विभाग को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पहला ट्रैंकुलाइजर डार्ट लगने पर बाघ बेहोश नहीं हुआ और पहले से ज्यादा आक्रामक होकर दहाड़ने लगा। इसके बाद करीब 500 मीटर पीछा कर दूसरा निशाना लगाया गया। दूसरी डार्ट लगने से बाघ बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। बाघ को फिलहाल बख्शी का तालाब रेंज कार्यालय लाया जाएगा। जहां वन्यजीव चिकित्सकों की टीम उसका इलाज करेगी। लखनऊ के काकोरी में रहमानखेड़ा और पास के करीब 60 गांवों में यह बाघ घूम रहा था। बाघ को पकड़ने के लिए अब तक करीब 90 लाख से अधिक खर्च भी हो चुके थे। पूरे क्षेत्र में चाय के स्टॉलों,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.