लखनऊ, जून 19 -- गोमतीनगर में हुसड़िया चौराहे के पास गुरुवार सुबह शराब के नशे में धुत टीएसआई लड़खड़ाता नजर आया। कुछ देर में वह अचेत हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर डीसीपी ट्रैफिक ने आरोपित टीएसआई को निलंबित कर दिया। आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक धमेंद्र सिंह ट्रैफिक विभाग में टीएसआई (यातायात उपनिरीक्षक) हैं। उनकी ड्यूटी रेसर बाइक पर लगाई गई थी। उनका कार्य स्थल जयपुरिया, जीवन प्लाजा से हुसड़िया, ग्वारी और गोमतीनगर रेलवे स्टेशन तक है। सुबह करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें धमेंद्र सिंह फुटपाथ पर घड़े की दुकान में लड़खड़ाते नजर आए। कुछ देर बाद वह अचेत हो गए। स्थानीय दुकानदार अबू बकर के मुताबिक नशे में धुत ट्रैफिक सिपाही ने मिट्टी के बर्तन भी तोड़ दिए। मना करने पर गाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.