लखनऊ, फरवरी 4 -- हैदरगंज चौराहे से तालकटोरा मिल एरिया को जाने वाले फ्लाईओवर पर बुधवार दोपहर पतंग के चाइनीज मांझे से स्कूटी सवार मो. शोएब (35) की गर्दन कट गई। इससे उनकी मौत हो गई। शोएब एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) थे। इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश कुमार सिंह के मुताबिक मो. शोएब दुबग्गा की सीते विहार कॉलोनी के रहने वाले थे। वह बुधवार दोपहर स्कूटी से मार्केट जा रहे थे। इस बीच हैदरगंज चौराहे से मिल एरिया को जाने वाले फ्लाईओवर पर चढ़े। ढाल पर ही मांझा उनकी गर्दन में फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब तक मो. शोएब संभल पाते, खिंचाव से गर्दन कट गई और वह अनियंत्रित होकर गिर गए। यह देख राहगीर दौड़े और शोएब को उठाया। गर्दन से खून निकल रहा था और वह तड़प रहे थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पिकेट पुलिस मौके पर पहुंची।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.