लखनऊ, दिसम्बर 9 -- कोडिन कफ सिरप की तस्करी के मामले में आरोपी बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह और अमित टाटा को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में सीजेएम कोर्ट में पेशी पर लाया गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अधिवक्ता पहुंच गए। नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने हमले की आशंका में आरोपियों को लॉकअप से बाहर नहीं निकाला। आनन-फानन कोर्ट में पेश कर दिया गया। बवाल के चलते जमानत अर्जी पर सुनवाई भी नहीं हो सकी। कोर्ट ने दोनों को 22 दिसंबर तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में फिर जेल भेज दिया गया। अधिवक्ताओं के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। कड़ी सुरक्षा में दोनों को सुबह करीब 11 बजे कड़ी सुरक्षा में पुलिस तस्करी के आरोपी बर्खास्त सिपाही अमित सिंह और अमित टाटा को पेशी पर लाई थी। दोनों के पेशी पर आने की सूचना से...