लखनऊ, फरवरी 2 -- तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) के दाम में इस माह भी इजाफा कर दिया है। रेट रिवीजन के बाद इस माह कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 49 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वहीं घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। बढ़ी हुई दरें रविवार सुबह छह बजे से लागू हो गई हैं। नई दरों के मुताबिक लखनऊ में कॉमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) के खुदरा दाम बढ़कर 1863 रुपये हो गए हैं, जो पहले 1814 रुपये थे। वहीं घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को इस माह भी 890.50 रुपये चुकाने होंगे। इस वर्ष कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 160 रुपये बढ़ चुके हैं। जनवरी में 111 रुपये का इजाफा हुआ था। कॉमर्शियल सिलेंडर के महंगा होने का सीधा असर ढाबे, रेस्टोरेंट, होटल व खानपान के कारोबार पर पड़ेगा। सिलेंडर के दाम घरेलू सिलेंडर (14.2...