हापुड़, फरवरी 19 -- कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा 17 फरवरी को विधानसभा का घेराव करने जाते समय पुलिस-प्रशासन द्वारा बर्बरतापूर्ण व्यवहार और लाठीचार्ज करने का आरोप लगाकर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा पर शांतिपूर्ण धरना दिया। उन्होंने मनरेगा के मूल स्वरूप में आने तक लड़ाई को जारी रखने की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव का आह्वान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर हर जनपद से कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ विधानसभा का घेराव करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान प्रदेश की योगी सरकार के इशारे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया...