लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ की गंगा जमुनी तहजीब और भाईचारे की खूबसूरत मिसाल फिर दिखाई दी है। होली पर चौक में निकलने वाला भव्य होली जुलूस इस बार एक घंटा पहले यानी दोपहर 12:30 बजे तक समाप्त कर लिया जाएगा। इस बार 14 मार्च होली और पाक माह रमजान का दूसरा जुमा पड़ रहा है। जुमे की नमाज और चौक से निकलने वाले होली जुलूस का समय भी लगभग एक है। यह जुलूस मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से होकर गुजरता है। जुमे की नमाज को देखते हुए जुलूस एक घंटे पहले समाप्त करने का फैसला लिया गया। गुरुवार को धर्मगुरु फरंगी महली ने होली के त्योहार को देखते हुए नमाज का वक्त एक घंटे बढ़ा दिया था। सिविल डिफेस के चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा ने पहल करते हुए होलिकोत्सव समितियों की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसमें होलिकोत्सव समिति के अनुराग मिश्र, गोविन्द शर्मा, ओम शर्मा, चौपटिया होलिकोत्सव सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.