देहरादून, फरवरी 24 -- लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हुई पहली राष्ट्रीय शुहाई जियाओ प्रतियेागिता में उत्तराखंड के पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में देश के 15 राज्यों से करीब 250 खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया। उत्तराखंड की ओर से सब-जूनियर बालिका वर्ग में सुहानी भट्ट (-36 किग्रा) और परी चौहान (-42 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। जूनियर वर्ग में उमंग रागड (-56 किग्रा) ने गोल्ड मेडल हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया। वहीं सब-जूनियर बालक वर्ग में अश्विन रतूड़ी (-36 किग्रा) और शिवांश चौधरी (-40 किग्रा) ने रजत पदक अपने नाम किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.