लखनऊ, फरवरी 4 -- लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में कनौसी रेलवे क्रासिंग के पास स्कूटी सवार दबंगों ने कार सवार अधिवक्ता यश सिंह चौहान को एक फरवरी को डंडों और रॉड से जमकर पीटा। उसके बाद साथी की कार में डालकर अगवा कर मोबाइल लूट लिया और फिर मरणासन्न हालत में रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर छह हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अधिवक्ता दुर्गेश ने बताया कि वह साथी यश के व अन्य के साथ एक फरवरी को कनौसी रेलवे क्रासिंग के पास थे। क्रासिंग बंद थी। इस बीच पीछे से आए दो स्कूटी पर सवार चार युवकों ने कार में टक्कर मार दी। विरोध पर उन्होंने यश का मोबाइल लूट लिया और अपने दोस्तो को फोन कर बुला लिया। उनके साथी कार से आ गए। दबंगों ने कार में यश को डाल लिया। अगवा कर ले गए। लाठी और राड से हमला कर दिया। हमले के बाद उसे रेलवे ट्रैक पर फेंक द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.