सीतापुर, फरवरी 17 -- महमूदाबाद, संवाददाता। लखनऊ-महमूदाबाद वाया कुर्सी मार्ग पर रेलवे के समपार फाटक पर 11947.20 लाख की लागत से दो लेन के बनने वाले उपरिगामी सेतु की पहली किस्त 41 करोड़ 81 लाख, बावन हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके निर्माण होने से लखनऊ से रेउसा, तंबौर, बहराइच, बलरामपुर और नेपाल जाने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। शासन द्वारा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पूर्व सांसद राजेश वर्मा व क्षेत्रीय विधायक आशा मौर्या के साथ पूर्वमंत्री डा. अम्मार रिजवी के अथक प्रयास से 28 फरवरी 2025 को लखनऊ-महमूदाबाद वाया कुर्सी मार्ग पर रेलवे के समपार फाटक संख्या 32 पर दो लेन का वी आकार में उपरिगामी सेतु बनाए जाने की घोषण की थी। सेतु का एक सिरा महमूदाबाद कस्बे की ओर तथा दूसरा सिरा फतेहपुर मार्ग को जोड़ने वाले बायपास पर उतरेगा। उत्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.